फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में विधायक अमनमणि गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अमनमणि त्रिपाठी छह साथियों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में महाराजगंज के विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके छह साथियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रविवार को भी उन्हें उत्तराखंड में बिना पास के बद्रीनाथ जाते हुए रोका गया था और रिपोर्ट दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ा था। वहां से लौटते समय बिजनौर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अमनमणि त्रिपाठी महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक है। उनके साथ जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गोरखपुर जिले के थाना हुमायूपुर दक्षिण निवासी मायाशंकर सिंह, बिछिया कॉलोनी जिला गोरखपुर निवासी रितेश यादव, गोरखपुर के सुबा बाजार थाना खोराबार निवासी संजय कुमार सिंह, गोरखपुर के थाना गुलरिया निवासी ओमप्रकाश यादव, महाराजगंज के थाना परसा मलिक बैकुंठपुर बोदरवार निवासी उमेश चौबे, गोरखपुर के विकासनगर थाना गोरखनाथ निवासी मनीष कुमार है। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि लॉक डाउन का पालन कराने के लिए जिले भर में चेकिंग चलाई जा रही है। इंस्पेक्टर नजीबाबाद ने सोमवार को कोटद्वार रोड पर समीपुर नहर पुलिया के पास उत्तराखंड की ओर से आ रही है दो गाड़ियों को रोक कर जांच की। जांच के दौरान ये कोई पास नहीं दिखा सकें। पुलिस विधायक व उनके छह साथियों को पकड़कर थाने ले आई। नजीबाबाद थाने में धारा 144 के उल्लंघन, आम जनमानस के जीवन को संकट में डालने, तीन महामारी अधिनियम 1887 व धारा 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी के मुताबिक मंगलवार को विधायक सहित सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें