फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिजोरम के राज्यपाल एक मार्च को खेल विवि आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारियों के साथ करेंगे वार्ता, दोपहर एक बजे पहुंचेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. विजय कुमार एक मार्च को सरधना के सलावा में स्थित खेल विश्वविद्यालय में पहुंचकर अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। वह दोपहर एक बजे खेल विवि में पहुंचेंगे। यहां विवि में हो रहे कार्य को देखेंगे। डॉ. विजय कुमार भारतीय सेना के 26वें थलसेना प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ऑपरेशन गंगा सहित अनेक राष्ट्रीय राहत अभियानों का उन्होंने नेतृत्व किया है। खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि डॉ. विजय कुमार खेल विवि की प्रगति, अवसंरचना और युवा प्रतिभाओं के सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन


आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मिलेंगे कुलपति
खेल विवि के कुलपति मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) दीप अहलावत शनिवार को लखनऊ स्थित जन भवन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। वह विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक की शैक्षणिक, प्रशासनिक और उपलब्धियों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के भावी विस्तार, खेल शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन, उत्कृष्ट खेल अवसंरचना निर्माण के लिए परामर्श प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि अल्पावधि में ही विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना विकास, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा छात्र-केंद्रित पहलों के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें