फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी ने रोका एक्सप्रेस-वे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी ने रोका एक्सप्रेस-वे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य
विज्ञापन

मेरठ। केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल एक्सप्रेस-वे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश के कारण पहले से ही प्रोजेक्ट में देरी हो रही हैं। अब मिट्टी न होने के कारण कार्य अटक रहा है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि बारिश की वजह से मिट्टी की सप्लाई नहीं हो रही है। लेकिन मेरठ में पिछले दो महीने से खनन अधिकारी का पद खाली है। इस वजह से मिट्टी की अनुमति के लिए जारी की जाने वाली फाइलों का कार्य सुस्त हो गया है।
दिल्ली से मेरठ का सफर सुहाना बनाने के लिए एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गति के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से हर महीने समीक्षा की जा रही है। जिससे तय समय पर कार्य पूरा किया जा सके, लेकिन निर्माण के दौरान अभी भी कई तरह की बाधाएं सामने आ जाने से इसका प्रस्तावित तय समय बढ़ता जा रहा है। बता दें, पिछले दिनों एनएचएआइ अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे के डासना से मेरठ तक चौथे चरण को पूरा करने का तय समय दिसंबर-2019 कर दिया है, लेकिन निर्माण की रफ़्तार को देखते हुए यह समय भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में मिट्टी की कमी
वहीं, मोहिउद्दीनपुर में दिल्ली-मेरठ हाइवे के दोनों साइडों में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य किया जा रहा है। यहां खुर्जा से लुधियाना तक जाने वाली फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन को निकाला जाना है। इस रेलवे लाइन पर 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मालगाड़ियों का संचालन किया जाएगा, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां सिर्फ स्ट्रक्चर बनाने का कार्य जोरों पर हैं। मिट्टी न मिल पाने के कारण यहां भराव का कार्य फिलहाल रुका हुआ है।
विज्ञापन

ये हो रही दिक्कतें
खनन अधिकारी के न होने से मिट्टी की जरुरत के लिए अनुमति लेनी होती है। सूत्रों के अनुसार इस पद को गाजियाबाद के सर्वेयर अधिकारी के पास सौंप रखा है। कार्य की अधिकता होने से मिट्टी से जुड़ी फाइलों पर अनुमति नहीं ली जा रही है। जिससे प्रोजेक्ट का कार्य थम गया है। सूत्रों के अनुसार पिछले दो-तीन महीने से दिक्कतें आनी शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें