फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबा खोने वाले मितन को सहानुभूति से मिला जनादेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनबा खोने वाले मितन को सहानुभूति से मिला जनादेश
विज्ञापन

सरूरपुर। हसनपुर रजापुर गांव की रंजिश में परिवार के तीन-तीन सदस्याें को खोने वाले मितन जाटव वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। बसपा के समर्थन से चुनाव के मैदान में उतरे मितन ने धुरंधरों को पराजित किया। लोगों की सहानुभूति मितन के पक्ष में गई, जिस कारण उसने परचम लहराया।
चार साल पहले तीन मई के दिन ही मितन के परिवार के साथ रंजिश शुरू हुई थी। एक के बाद एक परिवार के तीन सदस्याें की हत्या हुई। मितन को बसपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थन देकर चुनाव मैदान में उतारा। नतीजे आए तो जनादेश मितन के पक्ष में गया। वार्ड 15 में कुल 70.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। मितन को 7944 यानि 26.99 प्रतिशत वोट मिले। चुनाव मैदान में मितन के सामने बेगराज सिंह किनौनी, सुमन पत्नी योगेश भदौड़ा, सुमन मलिक पत्नी सुशील फौजी थे चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन जनादेश मितन को मिला। घर में कैद मितन ने चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। मितन ने कहा कि वह जनसेवा के लिए राजनीति में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई थी रंजिश की शुरूआत
मितन जाटव के साथ की 4 वर्ष पूर्व 3 मई को गांव से रंजिश शुरू हुई। मितन के बड़े भाई चेतन ने बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया, जहां उसकी पिटाई कर दी गई थी। इस रंजिश में तीन हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें