प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। सरकार पेपर लीक नियंत्रण के लिए भी कानून बनाएगी।
मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित होटल में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकारों से बातचीत में संकल्प पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों से 15 लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा ने अपने सभी संकल्प को पूरा किया है। आगे भी संकल्प पत्र में जो वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा।