फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन: सपा-बसपा की सीटों से उठा पर्दा, पश्चिमी यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ सकती है मायावती

Thu, 21 Feb 2019 04:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बसपा सुप्रीमो मायावती -सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के बाद पूरी तरह कमर कस चुकी हैं। अभी तक दोनों पार्टियों की सीटों के बंटवारे को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन गुरुवार को सपा बसपा ने इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि आखिर कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। आगे देखें आखिर वोट बैंक के लिहाज से महत्वपूर्ण पश्चिमी यूपी की बिजनौर व कैराना सीट किसके पाले में आई :-
विज्ञापन

2 of 9
सपा, बसपा
सपा बसपा ने सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर और बसपा 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के लिए तीन सीटें मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा छोड़ दी गई हैं। जबकि कांग्रेस के लिए पहले ही बसपा सपा गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी सीट पर चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। इस लिस्ट में इन दोनों सीटों का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

3 of 9
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
रालोद के लिए तीन सीटें छोड़ी गई हैं। इनमें मुजफ्फरनगर सीट से रालोद मुखिया अजित सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा है। वहीं बागपत से जयंत चौधरी के मैदान में उतरने की बात कही जा रही है। मथुरा सीट पर किसकी दावेदारी रहेगी इसका अभी खुलासा होना बाकी है।

4 of 9
sp bsp alliance - फोटो : अमर उजाला
इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा
सपा- गोरखपुर, गोंडा, कुशीनगर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजियाबाद, हाथरस, पीलीभीत, मैनपुरी, खीरी, कन्नौज, बांदा, फूलपुर, इलाहाबाद, कैराना मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ और झांसी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

5 of 9
bsp and sp
बसपा- प्रतापगढ़, सुलतानपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, नगीना, अकबरपुर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, फतेहपुर सीकरी, आंवला,  सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 9
बीएसपी लोगो
आपको बता दें कि मेरठ सीट से बसपा चुनाव लड़ेगी। इस सीट पर हाजी याकूब कुरैशी को टिकट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बसपा के लिए बिजनौर लोकसभा सीट वोटों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

7 of 9
मायावती और अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : PTI
हाल ही में बिजनौर इस सीट से बसपा ने रुचिवीरा को टिकट दिया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद रुचिवीरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद इकबाल ठेकेदार को टिकट दिए जाने की चर्चाएं तेज हों गईं। वहीं चर्चा ये भी है कि नगीना सीट से मायावती खुद चुनाव लड़ सकती हैं।

8 of 9
अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह
पश्चिमी यूपी की कैराना सीट भी चुनावी माहौल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस सीट पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं जाट मुस्लिम बाहुल्य वोट बैंक वाली इस सीट को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को सौंपा गया है। जाहिर है इस सीट पर पहले से ही सपा का दबदबा है और इस बार सपा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

9 of 9
प्रेस कांफ्रेस करते अखिलेश यादव और मायावती - फोटो : अमर उजाला
यहां खास बात यह भी है कि लोकसभी चुनाव 2019 के लिए सपा बसपा पूरी तरह मुस्लिमों वोट बैंक पर फोकस कर रही है। जाहिर है पश्चिम यूपी में जितनी भी सीटों पर सपा बसपा ने बंटवारा किया है। वह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं चाहे वह बिजनौर, मुजफ्फरनगर या कैराना हो या फिर मेरठ सीट हो। अब जल्द ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस सीट पर पार्टी किस उम्मीदवार को चुनावी जंग में उतारेगी, लेकिन सीटों का बंटवारा कर सपा बसपा ने चुनावी हलचल को गरमा दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें