फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: लोकसभा चुनाव में सपा को लग सकता है बड़ा झटका, ये रही वजह

Tue, 20 Nov 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपा
विज्ञापन
मिशन 2019 के लिए सभी पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं वहीं समाजवादी पार्टी यानी सपा की आपसी गुटबाजी से पार्टी को बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) सपा की गुटबाजी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


सपा शासनकाल में सत्ता का सुख उठाने वाले कई बड़े नेताओं पर पीएसपी डोरे डाल रही है। चर्चा है कि सपा के कई स्थानीय नेता पीएसपी के मुखिया शिवपाल यादव के संपर्क में हैं, जो अगले माह लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में दल बदल सकते हैं। इस लाइन में ऐसे कई बड़े नेताओं के नाम चल रहे हैं जिनको सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी थीं। 

सियासी गलियारों के लोग पीएसपी के गठन के बाद से सबसे अधिक नुकसान सपा को ही मानकर चल रहे हैं क्योंकि मुलायम सिंह यादव की सपा में पुराने समय से काम करने वाले अधिकतर नेताओं को शिवपाल यादव के संपर्क में बताया जाता है। प्रगतिशील पार्टी हाईकमान की तरफ से पुराने नेताओं पर लगातार फोन आने की बातें भी कही जा रही हैं। यही कारण माना जा रहा है कि मेरठ से कई पुराने सपा नेता शिवपाल यादव के संपर्क में आ गए हैं। 

चर्चा है कि पिछले सप्ताह ही मेरठ से कई पुराने सपा नेताओं ने शिवपाल यादव से मुलाकात की है। जिस प्रकार पीएसपी ने अभिषेक गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाकर अति पिछड़ी जातियों को साधने का प्रयास किया है, वहीं महानगर अध्यक्ष की कमान अलीम अलवी को सौंपकर मुस्लिमों में संदेश देने का काम किया। 
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अभिषेक गुर्जर का कहना है कि बड़े स्तर पर पार्टी का संगठन तैयार हो रहा है। पार्टी में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह एडवोकेट का कहना है कि हमारी पार्टी में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा। पीएसपी लोकसभा चुनाव तक रहेगी भी या  नहीं इसका कोई पता नहीं है।
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें