उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने से अप्रैल से मेरठ से दिल्ली का सफर 40 से 50 मिनट में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा 'नमामि गंगे' के तहत 682 करोड की लागत से काली नदी, आबू नाला और ऑडियन नाला की भी सफाई के लिए फंड जारी कर दिया है। इनका कायाकल्प होगा।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई से गडकरी ने कहा कि इन्वेस्टर ढूंढो ऐसी व्यवस्था की जाएगी की एयरपोर्ट से काली नदी से सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नागपुर में इसी तरह का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। गंदे पानी को साफ कर 80 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अच्छा इन्वेस्टर मिल जाए तो डबल डेकर बस को भी हवा में उड़ा देंगे यह संभव हो सकता है बस कोशिश की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए स्विजरलैंड के इंजीनियरों को बुलाया गया है। पूरे साल यात्री वहां जा पाएंगे। अब चाहे बादल फटे या बर्फबारी हो लेकिन रुकावट नहीं आएगी, ऐसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मेरठ में रैली को संबोधित करने के बाद नितिन गडकरी और केशव प्रसाद मौर्य बागपत के लिए रवाना हुए।