फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता युवक-युवती पुलिस के सामने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की जताई इच्छा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंगनहर स्थित पुलिस चौकी दौराला पुल पर बुधवार को लगभग एक सप्ताह से लापता युवक और युवती पुलिस के सामने पहुंचे। दोनों ने कहा कि वह एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक-युवती अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

30 मार्च को गांव की एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि लड़की को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस पूछताछ में युवक और युवती ने बताया कि घरवालों और पुलिस की नजरों से बचने के लिए उन्होंने कई दिनों तक लगातार ट्रेनों में सफर किया। विरोध और कार्रवाई के डर के कारण वह किसी एक जगह नहीं रुके और अलग-अलग ट्रेनों में घूमते रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही थी और उनके परिवारों तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई तय कर रही थी।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें