फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फैक्टरी का जंगला काटकर चार लाख का तांबा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जानीखुर्द। मेरठ-बागपत हाईवे पर पांचली गांव में स्थित अति सुरक्षित माने जाने वाले विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट एरिया में सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। सात अप्रैल की रात चोरों ने एक कॉपर फैक्टरी को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये मूल्य का तांबा चुरा लिया। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
देवपार्क कॉलोनी निवासी अंकित नंदन गर्ग की विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट में कॉपर वायर बनाने की फैक्टरी है। अंकित छह अप्रैल शाम काम निपटाकर फैक्टरी में ताला लगाकर घर आ गए थे। सात अप्रैल की सुबह वह फैक्टरी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने फैक्टरी का जंगला काटकर और दीवार में कुंबल कर भीतर प्रवेश किया। पीड़ित व्यापारी के अनुसार फैक्टरी के भीतर रखा लगभग चार क्विंटल कॉपर वायर गायब था, जिसकी बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत घटना की लिखित सूचना जानी थाना पुलिस को दी। बुधवार को भी पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें