फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लाडला ‘किट्टू’ हुआ लापता, बच्चों की आंखें नम..., ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Tue, 07 Oct 2025 09:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हापुड़ अड्डे चौराहे से अरशद नामक कार गैराज मालिक का तोता ‘किट्टू’ गुम हो गया है। वह पिछले साढ़े चार साल से उनके घर पर रह रहा था। ढूंढकर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हापुड़ अड्डे चौराहा क्षेत्र निवासी एक परिवार का पालतु तोता गुम हो गया है। यह तोता पिछले साढ़े चार साल से अरशद नामक कार गैराज मालिक के घर पर रह रहा था। अरशद ने घोषणा की है कि जो भी इस तोते को ढूंढकर लाएगा, उसे 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

अरशद के मुताबिक, यह तोता कहीं से उड़कर उनके घर आया था। तब से वह परिवार का हिस्सा बन गया। बच्चे उसे ‘किट्टू’ कहकर बुलाते थे। वह बोलता भी था, अपना नाम बताता और बच्चों के नाम लेकर पुकारता था।

तोते के गुम होने के बाद से परिवार दुखी है। बच्चों की आंखों में आंसू हैं और वे लगातार किट्टू को पुकार रहे हैं। अरशद ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को यह तोता मिले तो कृपया संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें