फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ से लापता चारों किशोर मेरठ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ से लापता चारों किशोर मेरठ से बरामद
विज्ञापन

मेरठ/परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से बीते सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए चार किशोरों को बुधवार आधी रात मेरठ की सिविल लाइन पुलिस ने मवाना अड्डे से बरामद कर लिया। सुबह होते ही परीक्षितगढ़ पुलिस थाने पहुंची और चारों किशोरों को लेकर लौट गई। बताया कि परीक्षा में फेल होने के कारण परिजनों की डाट से बचने के लिए चारों छात्र नौकरी ढूंढने निकल गए थे।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाने में बीती दो दिसंबर को कुछ ग्रामीण पहुंचे। इन्होंने बताया कि उनके गांव के चार किशोर परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ते हैं। वे बीती सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकले थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वे घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने 24 घंटे का इंतजार किया और अगले दिन चारों की गुमशुदगी दर्ज की। उसी दिन चारों किशोरों के फोटो आसपास के जनपदों में भी भिजवा दी। इस पर चारों की तलाश शुरू हो गई। उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई, इसको लेकर परिजन दहशत में थे। पुलिस चारों किशोरों की तलाश कर रही थी। बीती बुधवार देर रात करीब तीन बजे सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षण अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने रात्रि गश्त के दौरान चार किशोरों को मवाना बस अड्डे के पास देखा। चारों स्कूल यूनिफार्म में थे। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि चारों किशोरों की तीन दिन पूर्व परीक्षितगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज है। रात में ही परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सुबह होते ही किशोरों के परिजन एवं परीक्षितगढ़ पुलिस सिविल लाइन थाने आ गई। कागजी कार्रवाई के बाद चारों किशोरों को परीक्षितगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि किशोर परीक्षा में फेल हो गए थे। परिजनों की डांट से बचने के लिए वे दोस्तों के कहने पर गाजियाबाद चले गये। उन्होंने सोचा था कि वहां नौकरी करेंगें। उनको किसी ने नौकरी नहीं दी। गाजियाबाद और नोएडा भटकने के बाद चारों वापस आ गए। इस पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम सोना निवासी तुषार चंदेल पुत्र सुबोध, अक्षय चंदेल पुत्र देवेन्द्र प्रताप, मोन्टू शर्मा पुत्र लोकेश कुमार एवं थाना नरसेना ग्राम किरावली निवासी अंकुर पुत्र मदन अपने फू फा निवासी ग्राम बली निवासी लल्लू सिंह के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें