मवाना। पुलिस ने गश्त के दौरान सुभाष चौक के पास बिछड़े तीन वर्षीय मासूम बच्चे को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी और महिला कांस्टेबल बबीता ठाकुर गश्त पर थीं। उन्हें सुभाष चौक के पास एक छोटा बच्चा डरा-सहमा अकेले घूमता दिखा। अत्यधिक छोटा होने के कारण बच्चा अपना व परिजनों का नाम बताने में असमर्थ था।
पुलिस टीम ने तत्काल आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद बच्चे की पहचान ईदगाह कॉलोनी निवासी औरंगजेब के पुत्र दानियल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों की पहचान व औपचारिकताएं पूरी कर तीन वर्षीय दानियल को सुभाष चौक पर ही सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।