फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने के सामने से बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
खरखौदा पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर (पुलिस)
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। थाने के सामने से बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को गांव अतराड़ा निवासी रमेश कुमार की बाइक थाने के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। थाना प्रभारी अजय अवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जयकुमार उर्फ जोनी निवासी अकबरपुर गढ़ी, थाना हस्तिनापुर और विकास उर्फ सुरेंद्र निवासी चुड़ियाला, थाना भोजपुर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें