फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी कॉलेज में छह विषयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन

- प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल, अंकतालिका और पहचान पत्र लाना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वार्षिक, सेमेस्टर और एनईपी प्रणाली के अंतर्गत छूटी हुई (लेफ्ट आउट) प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज, मेरठ में होंगी।
विश्वविद्यालय की ओर से मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, चित्रकला, इतिहास और भूगोल विषयों की परीक्षाओं के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। संबंधित विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार मनोविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा मंगलवार को होगी। गृह विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा 23 नवंबर को, जबकि चित्रकला, इतिहास और भूगोल विषय की परीक्षाएं 25 नवंबर को होगी। परीक्षाएं कॉलेज के संबंधित विभागों में संपन्न कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों और संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों की जानकारी देकर परीक्षा में शामिल कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में यह दस्तावेज लेकर पहुंचे
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल, संबंधित सेमेस्टर की अंकतालिका, विश्वविद्यालय में जमा की गई फीस की रसीद और कोई एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड मान्य होगा।
परीक्षा कार्यक्रम
विषय परीक्षा तिथि
मनोविज्ञान 17 नवंबर
गृह विज्ञान 23 नवंबर
अंग्रेजी 23 नवंबर
चित्रकला 25 नवंबर
इतिहास 25 नवंबर
भूगोल 25 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें