फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर वर्क्स ने वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 के अंतर्गत 4 से 11 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का 22.32 करोड़ रुपये का भुगतान सोमवार को संबंधित किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मिल प्रशासन के अनुसार 6 नवंबर को शुरू हुए पेराई सत्र में 15 नवंबर तक कुल 9.54 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद कुमार बालियान ने किसानों से अपील की है कि वह शासन की सट्टा नीति का पालन करते हुए निर्धारित हाड़ों पर शुद्ध वजन के अनुसार ही गन्ने की आपूर्ति करें। उन्होंने किसानों से कहा कि एसएमएस प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की कटाई करें। साथ ही क्रय केंद्रों पर एडवांस गन्ना न डालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें