मोदीपुरम- काव्या भाटी को सम्मानित करते पल्लवपुरम व्यापार संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
मोदीपुरम। चंडीगढ़ में आयोजित मिस सुप्रीमेसी इंडिया-2025 में मेरठ की काव्या भाटी ने फर्स्ट प्रिंसेस का खिताब जीता। मोदीपुरम में यहां आवास पर पहुंचने पर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने काव्या भाटी को सम्मानित किया। मूल रूप से बुलंदशहर की निवासी काव्या भाटी फिलहाल जॉर्जिया से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता काव्या भाटी के आवास पर पहुंचे।
काव्या ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष की थीम जागरूकता, संस्कृति एवं पर्यटन थी। मां छवि भाटी ऊर्जा निगम मेरठ में लिपिक हैं। दो दिन पहले ही उनका स्थानांतरण मुजफ्फरनगर में द्वितीय डिवीजन में कैशियर पद पर हुआ है। इस दौरान भाजपा नेता गौरव मलिक, संजय, दिनेश वर्मा, गिरीश शर्मा, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद