फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदव्यासपुरी में किसानों के धरने को कांग्रेसियों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
वेद व्यास पुरी में किसानों के धरने में पहुंचकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया समर्थन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी के सेक्टर तीन में किसानों द्वारा अपनी जमीनों के मुआवजे के लिए दिए जा रहे धरने में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव भाटी ने शुक्रवार को पहुंचकर समर्थन दिया। किसानों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किए गए वादे के अनुरूप उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि उन्हें बचा हुआ मुआवजा दिया जाए। गौरव भाटी ने कहा कि किसानों की लड़ाई में वह और उनकी पार्टी उनके साथ है। सरकार और प्रशासन की ओर से कोई भी अन्याय किसी के भी साथ नहीं होने दिया जाएगा। समर्थन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख अरुण कौशिक, अनिल प्रमुख, सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाहा, शिवा सैनी, अवनीश पवार, फैसल मंसूरी, मुकेश गुप्ता, उवैस अंसारी, उमरदराज़, अरुण चौधरी, कैफ अब्बासी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें