सहारनपुर में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंड़ौल में शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 1.60 लाख रुपये की डकैती डाली। सूचना के अनुसार बदमाशों ने रात 2:30 बजे वारदात की। डकैती के दौरान छह बदमाश नवबहार के मकान में पीछे कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों से छत पर चढ़े और सीडी से आंगन में उतर कर बरामदे में सो रहे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंद कर दिया। यह देख परिजनों में दहशत छा गई ।
नवबहार के लड़के शहनूर को बदमाशों ने अपने साथ लेकर सभी कमरे खंगाले। पीड़ित ने बताया कि बदमाश घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी व करीब एक लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर उसे भी कमरे में बंद कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, बुझ गए दो घरों के चिराग, एक युवक गंभीर घायल
दूसरे कमरे में सो रहे हैं उसके भाई साकिब ने उनके शोर मचाने पर दरवाजा खोला और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।