फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल व्यापारी के शोरूम में बदमाशों ने डाली डकैती

विज्ञापन
बिजनौर: चांदपुर में डकैती के बाद जमा भीड़ - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मार्बल व्यापारी के शोरूम में बदमाशों ने डाली डकैती
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। बदमाशों ने शहर में दतियाना रोड सातों इमली तिराहा के पास मार्बल व्यापारी के शोरूम में डाका डालकर सनसनी फैला दी। व्यापारी, ग्राहक और मजदूरों को शोरूम के बेसमेंट में बंधक बना लिया। डेढ़ लाख से ज्यादा नकदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन समेटकर बदमाश फरार हो गए।
शहर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल का दतियाना रोड पर सातों इमली तिराहा के पास ऐरन मार्बल्स के नाम से शोरूम है। वह पत्थर और टाइल्स आदि की बिक्री करते हैं। सोमवार रात करीब सवा सात बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर आए। उन्होंने अपनी बाइक शोरूम के बाहर खड़ी की और सौरभ अग्रवाल से टाइल्स देखने लगे। टाइल्स पसंद करते रहे और कॉल करके अपने छह अन्य साथी बदमाशों को भी बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे निकाले और शोरूम का शटर बंद करके व्यापारी सौरभ अग्रवाल के अलावा तीन मजदूर तथा एक ग्राहक को बंधक बना लिया। सभी को शोरूम के बेसमेंट में ले गए। बदमाशों ने सौरभ के हाथ से अंगूठी, सोने का कड़ा, मोबाइल फोन और करीब डेढ़ लाख रुपये लूटे, जबकि तीनों मजदूरों को तीन मोबाइल फोन और नकदी तथा बंधक बनाए ग्राहक से 15 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद शोरूम का शटर बाहर से बंद करके बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित व्यापारी और अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बाहर से किसी ने शटर खोला। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए
मार्बल व्यापारी के शोरूम में डकैती डालने वाले बदमाश बेहद शातिर हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ली, ताकि कोई सबूत पुलिस के हाथ न लग सके। इसके अलावा व्यापारी और अन्य लोगों से लूटे गए मोबाइल फोन में से सिम कार्ड भी बदमाशों ने निकाल दिए। कुछ सिम कार्ड मौके पर ही फेंक दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें