फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर बदमाशों ने व्यापारी पर झोंका फायर बाल-बाल बचा व्यापारी हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर बदमाशों ने व्यापारी पर किया फायर
विज्ञापन

परतापुर। मोहिउद्दीनपुर-सिवाल मार्ग स्थित चौधरी हार्डवेयर स्टोर के मालिक की दुकान पर शुक्रवार रात दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे और हथियार दिखाकर गल्ले से 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने प्रतिमाह 10 हजार रुपये रंगदारी देने की बात कही और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दो राउंड गोली भी चलाई, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया। व्यापारियों को अपनी ओर आते देख आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर मोहिउद्दीनपुर व्यापार संघ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
मोहिद्दीनपुर-सिवाल मार्ग स्थित चौधरी हार्डवेयर स्टोर के नाम से महेश कुमार उर्फ नीटू की दुकान है। शाम के समय पांच नकाबपोश बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे और प्रतिमाह 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। नीटू ने बदमाशों के सामने विरोध किया। मौके पर काफी लोग एकत्र होते देखकर बदमाश वहां से चले गए। पीड़ित ने परतापुर थाने पर पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। थाने से वापस दुकान पर पहुंचे ही थे तभी दो बाइकों पर पहुंचे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी महेश उर्फ नीटू को गन पॉइंट पर लेकर गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए और प्रतिमाह 10 हजार रुपये नहीं देने पर गोली मारने की बात कही। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बचा। अन्य व्यापारियों को अपनी ओर आते देख बदमाश हवा में फायर कर फरार हो गए। व्यापारी ने एक बदमाश की पहचान करते हुए उसका नाम पुलिस को बताया है। घटना के बाद मोहिउद्दीनपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सोनू कुमार व्यापारियों के साथ इकट्ठा हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। व्यापारी द्वारा बताए गए आरोपी के घर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें