फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल पर बदमाशों ने दस टायरा ट्रक को बनाया शिकार, आधा दर्जन टायर, मोबाइल व नकदी लेकर फरार

Sun, 17 Nov 2019 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा निकाले गए ट्रक के पहिए दिखाता हुआ पीड़ित ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रविवार सुबह बदमाशों ने ईस्टन्र पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने एक दस टायरा ट्रक को निशाना बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक चालक को बंधक बना लिया और मोबाइल व नकदी समेत ट्रक से तकरीबन आधा दर्जन टायर लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से चालक ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर फरीदाबाद निवासी कैलाश पुत्र मोतीलाल पानीपत से कंबल लेकर नागपुर जा रहा था। रविवार सुबह ढाई बजे जैसे ही खेकड़ा थानाक्षेत्र के रटौल अंडरपास पर पहुंचा हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक लिया और बंधकर बनाकर मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली।

इसके बाद बदमाशों ने ट्रक से बैटरी व आधा दर्जन टायर निकाले और लेकर फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक ने लोगों की मदद से पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें