मेरठ में छात्र सचिन यादव की हत्या का मामला ठंडा हुआ नहीं कि भावनपुर में एक और युवक हर्ष को गोली मार दी गई। गोली की आवाज और युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर वहां पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले घायल की वीडियो बनाई व फिर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने गोली मराने वालों का नाम कालू, शानू व हरीश का बताया है। हर्ष भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है।
भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव स्याल निवासी हर्ष पुत्र मनोज कुमार बुधवार शाम सात बजे अपने घर से घूमते हुए गांव के बाहर पहुंच गए। आरोप कि वहां पर हर्ष को चार युवक खड़े मिले थे। युवकों की हर्ष से पहले कहासुनी हुई। इसी दौरान एक युवक ने हर्ष को गोली मार दी, जोकि उसकी जांघ में लगी। हर्ष ने शोर मचाया तो आसपास में दौड़ लगा रहे युवक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। युवकों ने हर्ष की वीडियो बनाई और गोली मारने वालों के नाम पते पूछे। हर्ष वीडियो में बता रहा है कि उसे कालू, शानू और हरीश समेत चार लोगों ने गोली मारी है। गोली लगने के बाद उसने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन वह वहीं पर गिर गया।
घेराबंदी होने पर हमलावरों ने लहराएं तमंचे
गोली लगने से घायल हर्ष की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणो ने बताया कि जब वह घायल के समीप पहुंचे तो हमलावरों ने उनके उपर तमंचे तानते हुए वापस जाने की धमकी दी और फिर तमंचे लहराते फरार हो गए। गोली चलने की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और काफी देर तक हमलावरों की तलाश मे जंगल मे कांबिग की।
यह भी पढ़ें: Big Action: NIA ने दारुल उलूम देवबंद में पढ़ रहे रोहिंग्या शरणार्थी को उठाया, पूछताछ के लिए साथ ले गई