पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद घायल मुनाफ, अब्दुल वहाब, वाहिद व पप्पू को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां सीओ सदर देहात पूनम चौधरी ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और इंस्पेक्टर नीरज मलिक को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने गांव पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों पक्षों के लोग तमंचे लहराते नजर आए।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है अमेरिका का वांटेड रत्नेश भूटानी: STF ने दबोचा तो खुल गए 25 साल के बड़े राज, हर कोई हैरान
11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि गोली से घायल मुनाफ की शिकायत पर प्रधान पति शहजाद पुत्र शौकत, मशरूर पुत्र शौकत, आमिर पुत्र सदाकत, महराजुद्दीन पुत्र शमशेर, आसिफ पुत्र सदाकत, नौशाद पुत्र सराफत, नौशाद पुत्र खलील, इमरान पुत्र शकील, सदाकत पुत्र शमीम अहमद, कादिर पुत्र साजिद और गुलाब पुत्र शमशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।