फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बिजली का बकाया होने पर मोहल्ला तिहाई में कनेक्शन विच्छेद करने गई विद्युत निगम की टीम से धक्का-मुक्की एवं मारपीट की गई। इस संबंध में एसडीओ एवं जेई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, आज 38 बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेद काटे गए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ राजेश कुमार एवं जेई शुभम गुप्ता ने बताया कि टीम मोहल्ला तिहाई में 14,080 रुपये बिल के बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई थी। आरोपी ने विच्छेदन नहीं करने दिया तथा टीम के साथ अभद्रता एवं मारपीट की। पुलिस बल के पहुंचने के बाद भी आरोपी के भाई ने पुलिस बल और टीम के साथ हाथापाई की। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जेई शिवम गुप्ता ने बताया कि नगर में चले अभियान के तहत 38 कनेक्शन विच्छेद किए गए तथा पांच लाख 85 हजार रुपये वसूले किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें