फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अश्लील वीडियो पति को भेजी, आरोपी बना रहा था ये दबाव

Wed, 12 Jun 2019 02:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

एक युवक ने विवाहिता की अश्लील वीडियो उसके पति को भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। इससे दंपती में झगड़ा हो गया। पति ने महिला को पीटने के बाद बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला यूपी में मेरठ शहर का है।

विज्ञापन


मंगलवार को पिता के साथ थाने पहुंची महिला ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढ़ाई के दौरान उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने एक साल पूर्व उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना ली थी। 

इसके बाद उसकी शादी एक अन्य युवक से हो गई। वह एक बच्चे की मां भी है। बीते कुछ समय से आरोपी युवक मिलने का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसने बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो पति के मोबाइल पर भेज दिए। इस पर पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


एसएसआई दिग्विजय सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। 

‘मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी’
महिला बोली, आरोपी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। लाख समझाने के बाद भी पति नहीं माना। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह पिता के साथ भी मारपीट कर चुका है। थाने में तहरीर देने के बाद महिला वहां देर तक बैठी रोती रही।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें