फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Apr 2019 02:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मेरठ जनपद में अनुसूचित जाति की दसवीं की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के दो माह की गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई थी। आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई माह तक घर से बाहर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। उसने अपने गर्भवती होने की बात जब आरोपी को बताई तो वह शादी करने के बजाय घर से फरार हो गया। किशोरी ने उसे कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को इस संबंध में बताया। 

उधर, किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने जब किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया तो चिकित्सकों ने उसे दो माह के गर्भ से बताया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक से किशोरी से शादी कर उसे अपनाने के लिए कहा तो आरोपी और उसके परिजनों ने इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सावन बालियान निवासी कासमपुर कंकरखेड़ा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

आत्महत्या करना चाहती थी
पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजनों ने चार दिन पूर्व इस मामले में शिकायत की थी। किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसे आशंका हुई कि वह गर्भवती है। किशोरी आत्महत्या करना चाहती थी। उसने अपनी सहेली को इस बारे में बताया तो उसने रोक लिया और परिजनों को सब सच-सच बताने की सलाह दी। उसके बाद किशोरी ने परिजनों से बात की। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय किशोरी की उससे शादी कराने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कहा कि पुलिस किसी नाबालिग की शादी नहीं करा सकती है। वहीं, बड़ा सवाल यह भी है कि किशोरी के पेट में पल रहे बच्चे का क्या होगा।

पुलिस के सामने पीड़िता को किया अपमानित 
आरोपी के गिरफ्तार होते ही आरोपी के परिजन भी थाने पहुंच गए। जहां पर किशोरी की मां ने आरोपी से किशोरी से शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिसे युवक के परिजनों ने ठुकरा दिया। आरोप है कि किशोरी और परिजनों को पुलिस के सामने ही अपमानित किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें