मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव निवासी किशोरी को अगवा कर एक युवक ने करीब एक हफ्ते तक उसे हरियाणा प्रांत के जिले में बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर सोमवार सुबह घर लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसे थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। किशोरी का भी मेडिकल कराया जा रहा है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 25 फरवरी को घर पर अकेली थी। शाम के समय जब परिजन घर लौटे तो किशोरी नहीं मिली। तलाश करने पर किशोरी को गांव निवासी द्वारा एक आरोपी के अपने साथ ले जाए जाने की जानकारी मिली, जिस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन लोकलाज के डर से गुपचुप तरीके से किशोरी की तलाश कर रहे थे।