फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 24 Aug 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी ने हरियाणा में अपने रिश्तेदार के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादीशुदा आरोपी पर गांव की ही एक 13 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म करने और बाद में गर्भपात कराने का आरोप था। बताया गया कि आरोपी खुद को बेगुनाह बताते हुए झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहा था। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब 13 दिन पूर्व खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि गांव का शादीशुदा युवक साजिद उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर पिछले चार माह शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच गर्भवती होने पर उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी तो परिजनों की गैर मौजूदगी में आरोपी ने अपने मां-बाप के साथ किसी चिकित्सक से किशोरी का गर्भपात करा दिया। रिपोर्ट में किशोरी की तबीयत खराब होने पर मामले का खुलासा होने की बात कही गई थी। उधर, आरोपी और उसके परिजन इस मामले को रंजिशन झूठा बता रहे थे। सभी फिलहाल फरार थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को 25 वर्षीय आरोपी साजिद ने हरियाणा के जनपद करनाल के इंद्री थानांतर्गत गांव जपती छपरा में अपने रिश्तेदार के घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गंगोह पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें साजिद के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। वे मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें