फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बोले- पीएम मोदी का सपना, 2024 तक देश के हर घर तक पहुंचे स्वच्छ पानी

Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है 2024 तक देश के हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे।
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि 2024 तक देश के हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे। इसके लिए हम जल योद्धा ओर जनता के सहयोग से विलुप्त नदियों को जीवित किया जाएगा। पेड़ पौधे लगाएंगे। इससे भूगर्भ जल स्तर ऊपर आएगा। शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सेमिनार करके नदियों के जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार की जाएगी।   

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बुधवार को गढ़ रोड  स्थित एक होटल में नीर फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेरठ वाटर डायलॉग में कहा कि जल के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जल योद्धा रमनकांत जैसे लोगों के साथ मिलकर अच्छा रोडमैप तैयार करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि जल के विषय में सभी चिंतन करें और लोगों को जागरूक करें ताकि आने वाले समय में संकट से बच सकें। उन्होंने कहा कि देश के विकास में पानी की कमी बाधा न बने इस पर काम करना है। हमारे देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगा रहा है। देश में अमृत सरोवर पर काम चल रहा है। खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में संचय करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नदियों को गोद लेना चाहते हैं। उन्होंने नदियों के किनारे खेती करने वाले किसानों को यूरिया आदि खादों का उपयोग कम करने और आर्गेनिक खेती करने की सलाह दी। 

मेरठ में बनेगा जल शोध केंद्र
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मेरठ में जल शोध केंद्र बनेगा। कुछ समय पूर्व नहर के किनारे रिसर्च सेंटर के लिए बिल्डिंग निर्माण शुरू किया गया था, जिसको अब पूरा किया जाएगा। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को शीघ्र ही रिसर्च सेंटर का निरीक्षण करके बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन

रामपुर और आजमगढ़ जीतने का दावा
कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से वार्ता की। यहां कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, पूर्व विधायक रणवीर राणा, आशीष प्रताप सिंह, रोहित गुर्जर, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि उप्र में कांवड़ यात्रा एतिहासिक होगी। योगी जी के राज में कांवड यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है और सपा के राज में गुंडई होती थी।

काली नदी पहुंचे जल शक्ति मंत्री 
जल शक्ति मंत्री काली नदी का निरीक्षण करने पहुंचे। नीर फाउंडेशन के चेयरमैन रमन कांत त्यागी ने नदी के प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मुख्य अभिंयता गंगा संदीप कुमार आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें