फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के मंत्री बोले- कांग्रेस को 65 साल, मोदी को दस साल क्यों नहीं

Sun, 30 Dec 2018 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के पशु धन, लघु एवं सिंचाई, मत्स्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि गठबंधन का जो हश्र पूर्व में रहा है, वही हाल वर्तमान में होने वाला है। 65 साल की परेशानी को पांच साल में कैसे ठीक किया जा सकता है। दस साल तो मोदी को देश की जनता को देने चाहिए। मोदी सरकार में युवाओं को टेंशन देने वाली इंटरव्यू को समाप्त किया है। यह नौजवानों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने कहा रोडवेज बस अड्डे के लिए ब्लॉक परिसर में ही स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

  
शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री बघेल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियां गठबंधन कर रही है, लेकिन ज्यादा दिन तक गठबंधन की सरकारें नहीं चली, इसका देश गवाह है। पूर्व में कई बार पार्टियों के गठबंधन हुए, जो ज्यादा नहीं चले। यही हाल वर्तमान में होने वाले गठबंधनों का होने वाला है। रोडवेज बस अड्डे के संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि बस अड्डे के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिले की नोडल और परिवहन विभाग की सचिव अनुराधा शुक्ला के साथ कई बार इस संबंध में वार्ता हुई। जगह की भी तलाश की। इसके लिए नि:शुल्क भूमि की तलाश की जा रही है। ब्लॉक को कलक्ट्रेट में ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लंबी प्रक्रिया है। डीएम से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए कहा जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री को अंतिम निर्णय लेना है।

उन्होंने कहा कि योजना में जो अपात्र लोग पहुंचते हैं, यह सब ग्राम प्रधान और सचिवों द्वारा किया जाता है। इन्हीं के कारण पात्र लोग छूट जाते हैं, जिन्हें लाभ नहीं मिलता। गो हत्याओं पर उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले सड़कों पर गोवंश दिखाई नहीं देते थे, इससे यह साबित हो गया है कि गायों की हत्या होती थी। आवारा गो वंशों के लिए जिले में गो संरक्षण केंद्र बन रहा है। समिति द्वारा गोशाला खोलने के नियमों में भी बदलाव किया है। तीन वर्षों की कायदे कानून थे, उनको खत्म कर दिया गया है। तुरंत समिति को गोशाला संचालन में लाभ मिलेगा। 30 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। महिलाओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया। निकायों में विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। 

त्रेता युग इस्लाम धर्म से पहले का
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के सवाल पर प्रभारी मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार राम का जन्म त्रेता युग में हुआ है, त्रेता युग इस्लाम धर्म से पहले का है, इसलिए जहां राम का जन्म हुआ है, वहां राम का मंदिर बना देना चाहिए।

बछड़े से गाय पालकों को मिलेगी मुक्ति 
प्रभारी मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अब गाय केवल बछिया को ही जन्म देगी, नंनदी (बछड़े) की समस्या को खत्म कर दिया गया है। जल्द जिल जिले को इसका सीमन मिलना शुरू हो जाएगा। अच्छी नस्ल की बछिया का सीमन गाय पालकों को मिलेगा। इसके लिए 300 रुपये खर्च करने होंगे। इस मामले में देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां पर इसकी पहल शुरू की गई। 

भूख से मौत पर हो गैर इरादतन हत्या का मुकदमा 
प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में कहीं भी भूख से लोगों की मौत होती है तो इसके लिए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा होना चाहिए, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर अन्न का दाना नहीं आता है तो इसके लिए राशन डीलर से लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाए।
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने में भूमिका निभाएं महिलाएं 
प्रभारी मंत्री ने महिलाओं से कहा कि वह कन्या भ्रूण हत्या रोकने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। समाज को यह भी समझना चाहिए कि लड़के या लड़की के जन्म में गुण सूत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरुषों के गुण सूत्र से ही लड़के या लड़की के लिंग का निर्धारण होता है, महिलाएं इसके लिए दोषी नहीं होती। इसके लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। 

कार्यकर्ताओं को दी कार्यक्रमों की जानकारी 
गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक  की। इसमें आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। संगठन की ओर से अनेकों कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, नगराध्यक्ष जय कुमार, जयकरण, रविंद्र राठी, नीरज शर्मा, अनिल चौहान, नरेश वर्मा, सुदेश चौहान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल, सरिता चौधरी, रुचि चौहान, मनजीत कौर, आशीष त्यागी, चंद्रवीर आदि मौजूद रहे।  दूसरी तरफ प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसमें डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ पीसी जायसवाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें