मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर स्कूली वाहनों की समस्या को लेकर हुई बैठक में स्कूल संचालकों ने बताया कि नए वाहन के परमिट पर आरटीओ सहारनपुर 25 हजार रुपये लेते हैं। व्यवस्था ऑनलाइन है, लेकिन बिना पैसा दिए परमिट जारी नहीं होता है।
इस पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरटीओ को फोन मिलाकर पूछा कि पैसे की इतनी ही भूख हो तो मै भिजवा दूं। अब सप्ताह में एक दिन मुजफ्फरनगर में बैठकर परमिट जारी करें।
यह भी पढ़ें:तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने आरटीओ सहारनपुर कपिल कुमार को सीधे फोन मिलाया और पूछा कि आपके कार्यालय में वाहन के परमिट जारी करने में 25 हजार रुपये किस नाम के लिए जा रहे हैं। आरटीओ ने सफाई दी कि सभी व्यवस्था ऑनलाइन है। बालियान ने कहा कि एक भी परमिट इस व्यवस्था के बाद भी बिना 25 हजार के जारी नहीं हुआ है।