फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ से फोन पर बरसे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कहा-'पैसे की इतनी ही भूख हो तो मैं भिजवा दूं'

Thu, 29 Aug 2019 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर स्कूली वाहनों की समस्या को लेकर हुई बैठक में स्कूल संचालकों ने बताया कि नए वाहन के परमिट पर आरटीओ सहारनपुर 25 हजार रुपये लेते हैं। व्यवस्था ऑनलाइन है, लेकिन बिना पैसा दिए परमिट जारी नहीं होता है।
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरटीओ को फोन मिलाकर पूछा कि पैसे की इतनी ही भूख हो तो मै भिजवा दूं। अब सप्ताह में एक दिन मुजफ्फरनगर में बैठकर परमिट जारी करें। 

यह भी पढ़ें:तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स
विज्ञापन


केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने आरटीओ सहारनपुर कपिल कुमार को सीधे फोन मिलाया और पूछा कि आपके कार्यालय में वाहन के परमिट जारी करने में 25 हजार रुपये किस नाम के लिए जा रहे हैं। आरटीओ ने सफाई दी कि सभी व्यवस्था ऑनलाइन है। बालियान ने कहा कि एक भी परमिट इस व्यवस्था के बाद भी बिना 25 हजार के जारी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

सभी स्कूल संचालक मेरे सामने हैं, जिन लोगों ने 25 हजार रुपये विभाग के लोगों को दिए उसी का परमिट जारी हुआ, जिसने नहीं दिए उसका जारी नहीं हुआ। तुम्हारी भूख इतनी ज्यादा बढ़ी है तो जल्दी ही जेल जाओगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री को आरटीओ ने इस मसले से ध्यान हटाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि अब परमिट पर किसी हालत में पैसे नहीं दिए जाएंगे। एक सप्ताह में एक दिन मुजफ्फरनगर में बैठकर परमिट जारी किए जाएं। 

मंत्री को भैय्या बोलने पर गुस्साए विधायक
सिंचाई विभाग में बैठक के दौरान एआरटीओ राजीव बंसल ने जब कई बार केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को भैय्या का संबोधन किया तो पास में बैठे विधायक उमेश मलिक ने उन्हें टोका। इस पर बंसल ने सॉरी किया और इसके बाद सर! कहकर संबोधन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें