फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऊर्जा राज्यमंत्री ने पूजा चौधरी को किया सम्मानित

विज्ञापन
सरधना। गांव ​खिर्वा नौआबाद में उर्जा मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने पूजा चौधरी का स्वागत किया। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव खिर्वा नौआबाद की होनहार बेटी पूजा चौधरी ने यूपी पीसीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए असिस्टेंट आयुक्त (जीएसटी) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर प्रदान किया।

राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पूजा चौधरी के सम्मान में शुक्रवार को गांव खिर्वा नौआबाद में आयोजित समारोह में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन सिंह की सुपौत्री पूजा चौधरी ने पीसीएस परीक्षा में 123वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने भी पूजा चौधरी को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई और रवि भारत चिकारा, सचिन चौधरी ने भी पूजा को चयन पर शुभकामनाएं दीं। पूजा चौधरी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें