देहात में अवैध खनन का धंधा
पुलिस की सांठगांठ से देहात में मवाना, परीक्षितगढ़, भावनपुर, किठौर, गंगानगर, इंचौली, फलावदा सहित कई थाना क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा चल रहा है। बताया गया है कि पुलिस की सांठगांठ से देहात में अवैध खनन का धंधा फल फूल रहा है। इसको लेकर मंत्री दिनेश खटीक ने मवाना पुलिस पर भी आरोप लगाए है। पुलिस और प्रशासन फर्जी परमीशन देकर अवैध खनन करा रहे है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी है। बताया है कि अवैध खनन करने वाले ही विरोध करने वाले लोगों को धमकी देते है।
ईशु का मवाना में बड़ा नेटवर्क
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ईशु खटीक का मवाना में अवैध खनन का बड़ा नेटवर्क है। वह खनन करने वालों से वसूली भी करता है। ईशु खटीक का मंत्री से क्या कनेक्शन है, इसकी गोपनीय जांच खुफिया विभाग भी कर रहा है। ईशु खटीक का किसके इशारे पर मवाना में सिक्का चल रहा था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मंत्री के नाम को लेकर खामोश है।
उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव का कहना है सूचना मिली थी खनन हो रहा है जिस पर पुलिस गई तो लोग वहां पर वाहन छोड़कर फरार हो गए उन वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया जो खटीक ने थाने में आकर पुलिस से अभद्रता की जिसमें पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है जबकि खनन मामले में अलग से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है साथ ही इसमें यह जांच कराई जा रही है कि खनन में जो जो गाड़ियों के स्वामी थे उसके अलावा खनन में कौन-कौन शामिल थे उन सभी को जांच के बाद रिपोर्ट में नाम शामिल कराकर कार्रवाई की जाएग।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान
अवैध खनन की सिफारिश करने वालों के पक्ष में थाने आकर ईशु खटीक ने पुलिस वालों से अभद्रता की थी। जिसमें उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी। अवैध खनन का मुकदमा एसडीएम की रिपोर्ट के बाद लिखा गया है। एसएसआई सतीश कुमार को रूटीन में ट्रांसफर किया गया है। इस विवाद से ट्रांसफर का कोई लेनादेना नहीं है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी