फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर दी धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा( मेरठ )। प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने बहसूमा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 29 सितंबर की रात सहारनपुर के सरसावा में मंत्री की बहन के घर पर उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने मंत्री से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल के साथ भी गाली-गलौज और धमकी दी गई। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान गणेशपुर निवासी अनस के रूप में हुई। बहसूमा लौटते समय दोबारा फोन कर धमकी देने का भी आरोप है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामला पुराना है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें