निर्यात सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएं
चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य ने औद्योगिक विकास एवं अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ में निर्यात सुविधा केंद्र की स्थापना की जाए। इसके साथ शहर में मैन्युफेक्चरिंग क्लस्टर्स जैसे आभूषण, खेल के सामान, कैंची, खादी खद्दर, चमड़े के सामान, बैंड बाजा आदि स्थापित किए जाएं। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि बैठक में जो समस्याएं उठाई गई हैं, शासन स्तर पर उनका निदान करने का प्रयास किया जाएगा।
वेदव्यासपुरी में दो लाख गज भूमि पर हो औद्योगिक विकास
चैंबर के उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि वेदव्यासपुरी में काफी जमीन मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा अधिगृहित की गई है। इसमें आवासीय भूखंड आवंटित किए गए। वेदव्यासपुरी में लगभग दो लाख गज जमीन प्राधिकरण की है, वह आवासीय भूखंड से अलग है। आरोप लगाया कि प्राधिकरण आवासीय जमीन बताकर गुमराह कर रहा है। इसे औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रयोग किया जाए। चैंबर इससे जुड़े कागजात उपलब्ध करा सकता है।
यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद के प्यार में हुई अंधी: तड़पते रहे जिगर के टुकड़े... पर हत्या होते देखती रही मां, नहीं पसीजा दिल
अब बदल गई है प्रदेश की सूरत
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पहले यूपी की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी, अब पहले नंबर पर यूपी को गिना जाता है। छह वर्षों में प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी से माफिया का सफाया कर प्रदेश की सूरत बदलने का काम किया है। अच्छी कनेक्टिविटी के लिए लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है।