इसके बाद राज्य मंत्री नगीना चौक और पुराना धामपुर की चुंगी से होते हुए सघन हथकरघा भवन के पास पहुंचे। यहां धामपुर रोडवेज डिपो की मुरादाबाद जाने वाली बस में सवार होकर मंत्री ने यात्रियों का हालचाल जाना। बस में सफर के दौरान आने वाली परेशानी को पूछा। सवारियों से पूछा कि चालक और परिचालक मनमर्जी से होटलों, ढाबों या अन्य स्थानों पर बेवजह बस को रोकते तो नहीं हैं। इसके बाद मंत्री ने कांशीराम आवास कॉलोनी के पास बरेली से धामपुर आने वाली और धामपुर से मुरादाबाद जाने वाली धामपुर डिपो की बसों की चेकिंग की। बरेली डिपो की बस में चालक के बगैर वर्दी होने और बस में साफ न होने पर असंतोष जताया। धामपुर डिपो की बस के साफ सुथरी और चालक, परिचालकों यूनिफार्म में मिलने पर पीठ थपथपाई।
गंदगी के ढेर को देख मंत्री ने पालिकाध्यक्ष को कॉल की
जब राज्यमंत्री महल सराय होते हुए पुरानी तहसील पहुंचे तो वहां पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन के पास गंदगी का ढेर देख नाराजगी जताई। मौके से ही पालिकाध्यक्ष को कॉल की। नगर की सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर देश में स्वच्छता मिशन चल रहा है। फिर भी यहां पर गंदगी के ढेर लगे होना अभियान के खिलाफ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/