फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंत्री व डीएम ने दिलाया शिक्षा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को पुस्तक व ड्रेस देते डीएम व मंत्री सोमेंद्र तोमर (संवाद)
विज्ञापन
- सेतकुआं में संचारी रोग नियंत्रण, स्कूल चलो और एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। विकास खंड के गांव सेतकुआं में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्कूल चलो अभियान और एक पेड़ मां के नाम अभियान का संयुक्त शुभारंभ किया गया। स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और जिलाधिकारी डॉ. वीके. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तीनों अभियानों की शुरुआत की।
कार्यक्रम में मंत्री और जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल बैग, किताबें और ड्रेस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों को हलवा वितरित किया गया। डीएफओ वंदना फोगाट के नेतृत्व में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का तेजी से कायाकल्प किया गया है। विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं तथा विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस, पुस्तकें, बैग और अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पहले सरकारी विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब उन्हें निजी विद्यालयों के समकक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अभिभावकों से छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान तभी सफल होगा, जब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद सिंह ने संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता को सबसे प्रभावी उपाय बताए। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने भी अभिभावकों से बच्चों का नियमित विद्यालय में प्रवेश कराने और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अतुल त्यागी, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, श्रीपाल प्रधान, पप्पू गुर्जर, अशोक पोसवाल, अमित धनतला, दीपाली चौधरी, सत्येंद्र पाल सिंह, भोपाल सिंह, धर्म सिंह, प्रेम सिंह नागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें