फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। सलाहपुर और डूंगर गांव के जंगल में पुलिस की मिलीभगत से माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत तहसील दिवस और सीएम पोर्टल पर की थी। अब माफिया ने किसान को शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन

गांव डूंगर के जंगल में गंगनहर के किनारे खेतों में पुलिस की मिलीभगत से माफिया रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन करा रहे है। इसे लेकर पड़ोसी किसान काफी परेशान हैं। गांव डूंगर निवासी किसान लोकेंद्र ने अपने खेत के बराबर में चार फुट की गहराई में किए जा रहे अवैध खनन के फोटो खींचकर पुलिस को दिए और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने गांव सिंधावली निवासी खनन माफिया के खिलाफ रोहटा थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आज तक खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने इसकी शिकायत तहसील दिवस के बाद मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की। पीड़ित ने बताया कि अब खनन माफिया जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित किसान ने थाना पुलिस से कार्रवाई ्की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित तहरीर पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें