मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मिनी कमेला पकड़ा है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में मीट और कटान से संबंधित औजार बरामद किए हैं। पुलिस को चकमा देकर जीजा-साले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रशीदनगर जाली वाली गली में मुल्ला शाहरुख के घर में मिनी कमेला चल रहा है। पुलिस की छापा मारा कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में मीट बरामद हुआ।