शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में किरोड़ी अंडरपास के निकट मालगाड़ी की चपेट में आकर 40 वर्षीय शामली चीनी मिल के तौल क्लर्क सचिन बेनीवाल की मौत हो गई। मिलकर्मी की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है।
थाना जीआरपी को बृहस्पतिवार रात आठ बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि किरोड़ी अंडरपास के निकट रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा है। उसकी बुलेट बाइक भी पास में पड़ी है। सूचना पर जीआरपी और आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव गोहरनी निवासी सचिन बेनीवाल के रूप में होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार रात पौने आठ बजे शामली से सहारनपुर की तरफ मालगाड़ी गई थी। माना जा रहा है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई शिवम कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है। मृतक के पत्नी, 15 वर्षीय पुत्री व 13 वर्षीय पुत्र है। डीजीएम केन दीपक राणा ने बताया कि सचिन बेनीवाल की बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक ड्यूटी थी। उनके निधन से मिल अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक छाया रहा। संवाद
मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद