फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिल बाजार की छह घंटे बिजली ठप, व्यापारी नाराज

Thu, 21 May 2026 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मटौर, लावड़ और सकौती क्षेत्र में भी बिजली कटौती से परेशान रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को दौराला मिल बाजार में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे व्यापारियों में गुस्सा है।
व्यापारी हरपाल चौहान, सचिन उपाध्याय और अंकित ने बताया कि बिजली गुल रहने से दुकानों पर कामकाज प्रभावित हुआ। गर्मी के कारण ग्राहक भी बाजार में कम पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटौर, लावड़ और सकौती क्षेत्र में भी दिनभर बीच-बीच में बिजली कट लगते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि तेज धूप और लू के बीच बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है। एसडीओ शिवकुमार ने बताया कि लाइन में तकनीकी समस्या और बढ़े हुए लोड के कारण कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई। टीम द्वारा फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें