फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूध कारोबारी को गोली मारी, साले पर आरोप

विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक। संवाद - फोटो : sanvad
विज्ञापन
- पत्नी से कई वर्षों से चल रहा विवाद, दोनों के बीच मुकदमा चल रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास मंगलवार को दूध कारोबारी मयंक रस्तौगी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली उसके पैर में लगी। घायल ने अपने साले आदित्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फलावदा निवासी मयंक रस्तौगी पुत्र सतीश कुमार दूध का कारोबार करता है। मंगलवार को वह लावड़ से फलावदा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान समसपुर के पास प्लेटिना बाइक सवार तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। मयंक के मुताबिक, हमलावरों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। बताया गया कि मयंक रस्तौगी का अपनी पत्नी शालिनी निवासी लावड़ से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। दंपती के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मयंक ने पारिवारिक विवाद को घटना की वजह बताते हुए अपने साले आदित्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मयंक को उपचार के लिए सीएचसी फलावदा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के कारणों और घायल द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के साथ ही हमलावरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें