फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलन की हैट्रिक से मेरठ स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में

विज्ञापन
सुनील कैथवास...रजबन स्थित तालकटोरा स्टेडियम में चौधरी जगन  सिंह तोमर फुटबाल टूर्नामेंट में गोल
विज्ञापन
मेरठ। रजबन स्थित तालकटोरा मैदान में चल रहे नौवें जगन सिंह तोमर फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन क्वार्टर फाइनल मैच हुए। इसमें पहले मैच में मिलन की हैट्रिक से मेरठ स्पोर्टिंग की टीम ने मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर और जेनेक्स फुटबाल क्लब ने भी मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच गढ़वाल राइफल लैंसडाउन उत्तराखंड और मेरठ स्पोर्टिंग के बीच हुआ। पिछले मैच के हीरो उत्तराखंड के दीपक रावत ने मैच के पांचवें मिनट में ही शानदार गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। मैच के मध्यांतर तक गढ़वाल की टीम एक गोल से आगे रही। मध्यांतर के बाद मेरठ के मिलन नेगी ने 30 गज की दूरी से शानदार गोल मारकर मेरठ स्पोर्टिंग को बराबरी पर ला दिया।
दो मिनट बाद ही मिलन नेगी फिर से शानदार गोल मारकर अपनी टीम को दो एक से आगे कर दिया। 52वें मिनट में मिलन नेगी ने आर्यन खोखर के पास पर शानदार हेड मारकर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को तीन एक से आगे कर दिया। मैच के 58वे मिनट में आर्यन खोखर ने मेरठ स्पोर्टिंग के लिए चौथा गोल मारकर अपनी टीम मेरठ स्पोर्टिंग को गढ़वाल राइफल उत्तराखंड पर 4-1 की जीत दिलाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कराया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मुजफ्फरनगर और चंदा फुटबाल क्लब के बीच हुआ। मैच के 15वें मिनट में मुजफ्फरनगर के भार्गव चौधरी ने शानदार गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया लेकिन चंदा क्लब ने पलटवार करते हुए मैच के 45वें मिनट में वरुण भटनागर के गोल पर मैच एक-एक बराबरी पर कर लिया। अंत में मैच बराबरी पर रहा और ट्राई बेकर से मैच का फैसला किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर ने 4-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
तीसरा मुकाबला सुपर सिक्स बिहार और पिछली बार की विजेता जेनेक्स फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मैच के अंत तक दोनों टीम बराबरी पर रही। अंत में ट्राई ब्रेकर से निर्णय लिया गया। इसमें जेनेक्स फुटबाल क्लब ने बिहार को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद अंडर 15 आयु वर्ग में तोपखाना फुटबाल क्लब ने आर्यन फुटबाल अकादमी को ट्राई ब्रेकर में 18-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शहर में पहली बार किसी मैच में इतनी पेनल्टी लगी।
आयोजन सचिव पवन तोमर और राजेश यादव ने बताया कि शनिवार को अंडर-15 आयु वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल और गर्ल्स फुटबाल के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर एलपी सिंह, अभिनव तोमर, अमित बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें