फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट...रहें सतर्क

विज्ञापन
अमर उजाला...दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, ठंडे मौसम में बेगमपुल से गुजरते लोग।
विज्ञापन
मोदीपुरम। नए साल में सर्दी और शीतलहर का सितम अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। इसलिए मौसम के मिजाज को देखते हुए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में कुछ बढ़ोतरी के बावजूद ठंड अपना असर दिखा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान में गिरावट और हवा की गति बढ़ने की संभावना जताई गई है।
दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीलतहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को लगभग पूरा ही दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान कम रहेगा। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहनें और शीतलहर से बचकर रहें।
विज्ञापन


300 से नीचे आया एक्यूआई, 208 दर्ज किया
मोदीपुरम। एनसीआर क्षेत्र में खराब चल रही हवा में शुक्रवार को थोड़ा सुधार हुआ है। हवा की रफ्तार बढ़ने और कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के चलते मेरठ में भी एक्यूआई में सुधार हुआ है। यहां, एक्यूआई 317 से गिरकर चौबीस घंटे में 208 पर आ गया है। इसके अलावा गंगानगर में 172, जयभीम नगर में 228, पल्लवपुरम में 224, दिल्ली रोड पर 201 और बेगमपुल में 225 एक्यूआई दर्ज किया गया।

अमर उजाला...दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, ठंडे मौसम में बेगमपुल से गुजरते लोग।

अमर उजाला...दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, ठंडे मौसम में बेगमपुल से गुजरते लोग।

अमर उजाला...दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, ठंडे मौसम में बेगमपुल से गुजरते लोग।

अमर उजाला...दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, ठंडे मौसम में बेगमपुल से गुजरते लोग।

अमर उजाला...दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, ठंडे मौसम में बेगमपुल से गुजरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें