फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज विवाद: कपसाड़ व सलावा में प्रशासन ने रात में हटवाए सभी बैनर, पुलिस बल तैनात

Tue, 23 Sep 2025 11:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कपसाड़ और सलावा में लगे सम्राट मिहिर भोज द्वार बैनर को प्रशासन ने रात में हटवाया। हाईकोर्ट के आदेश तक किसी भी जाति को बैठक या कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने हटवाए बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव कपसाड़ और सलावा में लगाए गए सम्राट मिहिर भोज द्वार को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने हालात बिगड़ने की आशंका के चलते दोनों गांवों से ये द्वार हटवाने का फैसला लिया।

विज्ञापन

दरअसल, कुछ समय पहले कपसाड़ में सम्राट मिहिर भोज के नाम पर द्वार स्थापित किया गया था। इसके बाद सलावा गांव में भी ऐसा ही द्वार लगाया गया। तभी से स्थानीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया। 21 सितंबर को दादरी गांव में गुर्जर समाज की पंचायत के दौरान हंगामा और पुलिस पर पथराव की घटना ने स्थिति और गंभीर बना दी।

इसी घटनाक्रम के बाद शासन स्तर से निर्देश मिले कि प्रदेश में सम्राट मिहिर भोज के नाम पर लगाए गए सभी बोर्ड और द्वार हटाए जाएं। इसी आदेश के तहत मंगलवार देर रात करीब 3 बजे भारी पुलिस बल कपसाड़ और सलावा पहुंचा। पुलिस ने दोनों स्थानों से द्वार हटवाकर मलबा भी अपने साथ ले लिया।

यह भी पढ़ें:Meerut: भाजपा महानगर पदाधिकारी गांवों में उतरे, एमएलसी व पंचायत चुनाव प्रचार में जुटी पार्टी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि माहौल बिगड़ने से रोका जा सके। जब तक हाई कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक प्रदेश में कहीं भी इस नाम से न तो द्वार लगाए जाएंगे और न ही किसी भी जाति द्वारा बैठक या कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति होगी।

 

विज्ञापन

वर्तमान में गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी पक्ष को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कानून-व्यवस्था सर्वोपरि रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें