फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: पश्चिमी यूपी से विदा हुआ मानसून, तेज धूप से गर्म हुए दिन, पारा 35 डिग्री के पार

Tue, 23 Sep 2025 09:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को दिन का तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंचा। तेज धूप और बढ़ते प्रदूषण के बीच आगामी 2-3 दिन भी मौसम गर्म बना रहेगा। रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी शहर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को सुबह से ही मौसम तेज धूप वाला और गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला के अनुसार 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री के आसपास रहा।

विज्ञापन


दिनभर की तेज धूप और उमस के कारण शहरवासी हलकान रहे। लोगों ने बताया कि धूप इतनी तेज थी कि सुबह से ही घरों में रहना पड़ रहा था, और बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। स्कूल, कार्यालय और बाजार में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: मेरठ में गुर्जर महापंचायत रोकने पर पथराव, पुलिस पर हमला, 22 लोग जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक तापमान लगभग 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन दिन का तापमान गर्म बना रहेगा। उन्होंने लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।

प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चौधरी चरण सिंह विवि के वेधशाला के मुताबिक पीएम 2.5 का स्तर 140 रहा, जबकि गंगानगर 139, जयभीमनगर 138, पल्लवपुरम 141, बेगमपुल 150 और दिल्ली रोड 165 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के कारण संवेदनशील लोग सांस संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो सकते हैं।

शहरवासियों ने गर्म मौसम के कारण अपने दिनचर्या में बदलाव किए हैं। धूप से बचने के लिए लोग सुबह और शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं दुकानदार और कर्मचारी भी अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें