फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब 20 अगस्त तक जमा होंगे माइग्रेशन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने सत्र 2025-26 में प्रवेशित विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म के साथ मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 5 अगस्त निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक द्वारा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं संस्थानों के प्राचार्यों और निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा कराने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि अन्य विश्वविद्यालयों से स्थानांतरित होकर प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र परीक्षा फॉर्म के साथ संलग्न हों। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र संलग्न नहीं होगा, उनके परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी महाविद्यालयों को विस्तारित अवधि के भीतर परीक्षा फॉर्म और माइग्रेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र 20 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संस्थानों से समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें