फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकरोड़ पर कब्जे के विरोध में एसडीएम से मिले

Sat, 30 May 2026 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव सलावा में सरकारी चकरोड़ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के निवासी अनिल कुमार और दिनेश कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार गांव स्थित सरकारी चकरोड पर कुछ लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के जेसीबी मशीन से खुदाई कर रास्ते को अपने खेत में मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान चकरोड पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चकरोड बाधित होने से आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीण अब उनके खेतों से होकर आने-जाने लगे हैं, जिससे उनकी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लेखपाल को निर्देश देकर चकरोड को पूर्व स्थिति में बहाल कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें